Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ करने पर युवक की सरेआम पिटाई, VIDEO:कानपुर में महिला फावड़ा लेकर दौड़ी, जमकर चप्पलें और थप्पड़ मारे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं। हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही। आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था। 9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटी करप्शन ने लेखपाल को 5 हजार रुपए लेते पकड़ा:ललितपुर में सहयोगी भी गिरफ्तार, पानी में हाथ डालते ही बदला रंग
    Next Article
    आजमगढ़ में पांच पुलिसकर्मियों का सम्मान:पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थी को समय से पहुंचाया था केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment