Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छांगुर जैसा कोई दोबारा न पनपे- सीएम योगी:बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    23 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीया दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा किया। बुधवार को बलरामपुर में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छांगुर जैसा कोई भी व्यक्ति दोबारा न पनपने पाए, इसके लिए कानून व्यवस्था को मजबूत रखा जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। देखिए 2 तस्वीरें… मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया जाए और सूचना तंत्र को मजबूत बनाया जाए। ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी समय रहते प्रशासन तक पहुंच सके। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे। साथ ही शोहदों, चेन स्नेचरों और अन्य अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर भी जारी की जाए, जिससे उनमें कानून का भय बना रहे। चैत्र नवरात्रि पर करें बेहतर व्यवस्था मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से देवी पाटन मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मियों की तैनाती करने को भी कहा। अपराधियों को कानून के तहत दिलाई जाए सजा मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने और नवधनाढ्यों की संपत्तियों की जांच कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक नियमित रूप से हो और अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मां पार्टेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को तेज करते हुए इसे मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को एक शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाली थारू जनजाति और अन्य जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कॉलेज के संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज के संचालन, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरे वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर से हेलीपैड के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर पहुंचेंगे। वहां वह दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मार्च की सुबह, मुख्यमंत्री देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। गौसेवा में भाग लेंगे। इसके बाद, सुबह 9:35 बजे वे राजकीय हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियां आते ही डीजीसी ने देखीं फायर विभाग की तैयारियां:नई गाड़ियां, आधुनिक उपकरण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को लेकर की बैठक
    Next Article
    420 घंटे के कोर्स से स्किल डेवलप करेगा आईआईटी कानपुर:पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के तहत शुरु हुआ प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment