Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छापे में टीम ने जनऔषधि केंद्र में मिलीं ब्रांडेड दवाएं:उन्नाव में सीएमओ ने की कार्रवाई, दवाएं सील

    16 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में जनऔषधि केंद्र पर ब्रांडेड दवाएं मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सत्यप्रकाश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दवाओं को सील कर दिया। यह घटना मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावे पर सवाल उठाती है। सरकार ने वर्ष 2018 में जनऔषधि योजना की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां जेनेरिक दवाएं बाजार की ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। जिला अस्पताल स्थित जनऔषधि केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी हाल ही में कानपुर की पीहू मेडिकल्स को सौंपी गई थी। 6 दिसंबर से केंद्र का संचालन शुरू होने के बाद से ही मरीजों द्वारा यहां महंगी दवाएं दिए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने शनिवार सुबह एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र में ब्रांडेड (पेटेंट) दवाएं पाई गईं, जिन्हें कथित तौर पर छिपाकर रखा गया था। ब्रांडेड दवाएं मिलने पर सीएमओ ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। संदिग्ध दवाओं को गत्ते में भरकर सील कर दिया गया और उन्हें जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. संजीव कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जनऔषधि केंद्र में महंगी दवाएं बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी जांच के दौरान पुष्टि हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, सीएमओ ने साचीज (SACHIJ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी पत्र भेजा है। जनऔषधि केंद्रों के संचालन से संबंधित निविदाएं साचीज के माध्यम से ही जारी की गई थीं। अब आगे की कार्रवाई साचीज स्तर से की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश:ड्यूटी के दौरान अभद्रता, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
    Next Article
    जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:मऊ में कर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment