Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश:ड्यूटी के दौरान अभद्रता, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छावनी थाना क्षेत्र में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात रावत तिराहा नए गंगापुल मार्ग पर ड्यूटी के दौरान हुई। कार चालक ने पुलिसकर्मी से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) रमेश कुमार सरोज अपनी टीम के साथ 23 अप्रैल की रात नए गंगापुल पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उन्नाव की ओर से आ रही एक कार (UP78 HV 7625) पुल पर रुक गई और कार चालक वहीं लघुशंका करने लगा, जिससे जाम की स्थिति बन गई। टीएसआई सरोज ने कार चालक को आगे बढ़ने के लिए कहा, जिस पर वह भड़क गया। आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसके बाद आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन का विवरण निकाला, जिससे आरोपी की पहचान टटिया, श्याम नगर निवासी करन सिंह यादव के रूप में हुई। वीडियो में भी आरोपी अभद्रता करते और कार चढ़ाने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है। टीएसआई रमेश कुमार सरोज ने छावनी थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। शहर में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ विवाद और हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बालकनी से गिरकर महिला की मौत:कपड़े सुखाने छत पर गई थी, नीचे उतरते समय हादसा
    Next Article
    छापे में टीम ने जनऔषधि केंद्र में मिलीं ब्रांडेड दवाएं:उन्नाव में सीएमओ ने की कार्रवाई, दवाएं सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment