Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छपरा–मथुरा एक्सप्रेस से गिर रही महिला को GRP-RPF ने बचाया:गोंडा में चलती ट्रेन पर महिला बोरी लेकर चढ़ने की कोशिश की

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बड़ा हादसा टल गया। छपरा–मथुरा एक्सप्रेस के चलने के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन पकड़ने की कोशिश में असंतुलित होकर गिरने लगी। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़कर सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा दिया। घटना का 44 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, छपरा–मथुरा एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय एक महिला अपने सिर पर सामान रखे हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह गिरकर ट्रेन की चपेट में आ सकती थी। तभी ड्यूटी पर तैनात जीआरपी आरक्षी सुधाकर खरवार और आरपीएफ आरक्षी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने तुरंत दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर ट्रेन के अंदर सुरक्षित किया। जब तक महिला पूरी तरह से ट्रेन के भीतर सुरक्षित नहीं पहुंच गई, दोनों जवान उसके साथ-साथ चलते रहे। CCTV में कैद हुई पूरी घटना 44 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलती है और गिरने लगती है। इसी बीच दोनों पुलिसकर्मी तेजी से पहुंचते हैं और उसे संभाल लेते हैं। उनकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने दोनों पुलिसकर्मियों के साहस और तत्परता की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 करोड़ की:व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर कराया निवेश, 6 महीने तक झांसे में रखे रहे
    Next Article
    मोहम्मद-शाहिद स्मृति हॉकी- केनरा बैंक की वज्रा-हॉकी पर बड़ी जीत:6-4 से हराया, बीएसएफ पंजाब और पीएनबी दिल्ली का मैच 3-3 से ड्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment