Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटे भाई की बीवी को मारकर फंदे पर लटका:मिर्जापुर में पत्नी की हत्या में जेल गया, 10 साल बाद बाहर आया था

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने के बाद जेठ फंदे पर लटक गया। वह रविवार शाम को बाजार से घर लौटा। इसके बाद उसका छोटे भाई की पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने घर में रखी लाठी से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लहूलुहान महिला को छोड़कर जेठ वहां से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। इससे पहले वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट चुका था। 15 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। घटना लालगंज इलाके की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़ें… तेंदुहनी बेलहा गांव के रहने वाले नन्हकू के परिवार में उसकी पत्नी संगीता (26), बेटा लाडो (5) और बेटी पारो (5 महीने) हैं। नन्हकू शहर में मजदूरी करता है। उसका बड़ा भाई छोटेलाल उर्फ कलक्टर गांव में परिवार के साथ रहता था। रविवार को छोटेलाल का नन्हकू की पत्नी संगीता से झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान छोटेलाल ने लाठी से संगीता पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ संगीता को अस्पताल ले गए। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर से 200 मीटर दूर शव मिला घटना के बाद आरोपी जेठ छोटेलाल उर्फ कलक्टर फरार हो गया। रातभर उसकी तलाश की जाती रही। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घरवालों ने पुलिस को बताया- 2015 में छोटेलाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे 10 साल जेल की सजा हुई थी। 15 महीने पहले जेल से छूटने के बाद वह छोटे भाई नन्हकू के परिवार के साथ रहने लगा था। छोटेलाल के दो बच्चे हैं, जो मां की मौत के बाद अपने ननिहाल में रहते हैं। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने छोटेलाल का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। संगीता के भाई संतनगर के रहने वाले संदीप ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद छोटेलाल पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। सीओ अमर बहादुर ने बताया किसी बात से नाराज आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि आरोपी का शव मिलने के बाद अब पुलिस दूसरे एंगल पर जांच कर रही है। ……….. ये खबर भी पढ़ें… हमीरपुर में बेटी के जन्म से पहले पिता की मौत, पत्नी बेखबर; हादसे में साले ने भी दम तोड़ा हमीरपुर में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पिता बनने से महज दो घंटे पहले एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मामा की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, युवक की गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसे देखने के लिए वह अपने साले और एक अन्य रिश्तेदार के साथ साढ़ू के घर से अस्पताल के लिए निकला। बाइक की लाइट खराब होने के कारण तीनों ने ई-रिक्शा से जाने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा:250 से ज्यादा कर्मचारी सड़क पर उतरे, बोले- घर का खर्च चलाना मुश्किल
    Next Article
    राममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली:हिंदू होना जरूरी; सुप्रीम कोर्ट ने SIT से रिपोर्ट मांगी; आरोपियों की रिमांड 14 दिन बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment