Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा:250 से ज्यादा कर्मचारी सड़क पर उतरे, बोले- घर का खर्च चलाना मुश्किल

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वी विन लिमिटेड कंपनी के 250 से अधिक कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारी गोमतीनगर स्थित साइबर टावर कार्यालय से बाहर निकलकर नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, किराया और अन्य जरूरी भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन के समक्ष अपनी समस्या रखी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। 3 तस्वीरें देखिए… बकाया वेतन के तत्काल भुगतान की मांग कर्मचारियों ने मांग की कि लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में समय पर वेतन जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि नियमित रूप से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपने वेतन के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना और अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विभूति खंड स्थित कार्यालय के बाहर जुटे कर्मचारी प्रदर्शन के दौरान विभूति खंड स्थित कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण रही। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ ललिता हत्याकांड: कांग्रेस सांसदों-विधायकों को पुलिस ने रोका:टोल प्लाजा पर पुलिस से बहस, इमरान मसूद बोले- SSP को सस्पेंड करो
    Next Article
    छोटे भाई की बीवी को मारकर फंदे पर लटका:मिर्जापुर में पत्नी की हत्या में जेल गया, 10 साल बाद बाहर आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment