Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग:मुरादाबाद में प्रेमी जोड़े ने रामगंगा में लगाई थी छलांग

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद में 3 दिन पहले रामगंगा नदी में छलांग लगाने वाले प्रेमी जोड़े में से युवती का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। युवती की तलाश में 20 किमी की दूरी तक फ्लड यूनिट रामगंगा में सर्च कर चुकी है। मंगलवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। लेकिन सुबह 10 बजे तक युवती के कोई जानकरी नहीं हो सकी थी। जबिक युवक का शव 28 घंटे के बाद रविवार शाम को रामगंगा से मिला था। जिसे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। बता दें कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे कटघर के सूरजनगर पीतल बस्ती निवासी तुषार गोस्वामी (20 साल) मोहल्ले में ही रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रामगंगा पुल पर पहुंचा था। कटघर थाना क्षेत्र में ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के बाईपास पर रामगंगा नदी पर बने पुल के ऊपर तुषार ने अपनी बुलेट बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ देर बातें करता रहा था। थोड़ी देर बाद दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। नदी में कूदने से पहले उसने अपने ताऊ को कॉल किया था। कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने ताऊ को मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था- मैं मरने जा रहा हूं। बाइक रामगंगा के पुल पर खड़ी है। घर से दूसरी चाबी लाकर बाइक को ले जाना। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम रामगंगा में प्रेमी जोड़े की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। रविवार को शाम करीब 4:30 बजे तुषार की लाश रामगंगा नदी में मिली थी। लेकिन उसके साथ कूदी छात्रा का अभी तक कोई अतापता नहीं है। तुषार की प्रेमिका उसी के मोहल्ले की रहने वाली है और दसवीं की छात्रा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति:लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजा-अर्चना, चढ़ा रहे पैसे, वीडियो हो रहा वायरल
    Next Article
    बरेली में साइबर फ्रॉड करने वाले 15 युवक गिरफ्तार:मोबाइल हैक करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे, 5 दिन में पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment