Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में साइबर फ्रॉड करने वाले 15 युवक गिरफ्तार:मोबाइल हैक करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे, 5 दिन में पकड़े गए

    1 day ago

    1

    0

    बरेली पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन 'Cy-वज्र' अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पिछले पांच दिनों में पुलिस ने 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (NCRP) पर 38 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक बरामद की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनके खातों में साइबर ठगी के 80 लाख रुपये से ज्यादा आए थे। एसएसपी के निर्देश पर चला अभियान एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और जिले की पुलिस ने मिलकर यह अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और दिल्ली समेत कई राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। ठगी का पैसा खातों में मंगाते थे पुलिस पूछताछ में बारादरी निवासी विशाल गंगवार ने बताया कि साइबर ठगी का पैसा उसके बैंक खाते में आता था। वहीं वारिस और राशिद खान के खातों से करीब 76 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी लिंक भेजकर, ओटीपी हासिल कर और मोबाइल हैक करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे। कुछ खातों का इस्तेमाल हवाला के पैसों के लेनदेन में भी किया जा रहा था। लोगों को झांसा देकर खाते इस्तेमाल करते थे जांच में पता चला कि आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते इस्तेमाल करते थे। कभी क्यूआर कोड स्कैन करवाते थे तो कभी आधार और दूसरे दस्तावेजों के नाम पर लोगों से जानकारी लेकर ठगी करते थे। इन इलाकों से हुई गिरफ्तारी पुलिस ने बारादरी, भुता, भोजीपुरा, फतेहगंज पूर्वी, भमोरा, इज्जतनगर, सीबीगंज, बहेड़ी और देवरनिया थाना क्षेत्रों से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग:मुरादाबाद में प्रेमी जोड़े ने रामगंगा में लगाई थी छलांग
    Next Article
    गोरखपुर में क्रेटा कार का शीशा तोड़ उड़ाएं 5 लाख:कारोबारियों के दुकान से सामने हुई घटना, वारदात CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment