Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 2.53 करोड़ से दो सड़कों का शिलान्यास:विधायक आकाश सक्सेना ने किया भूमि पूजन, आवागमन होगा सुगम

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर विधानसभा क्षेत्र में 2.53 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। चिकना से चिकटी रामनगर मार्ग लंबे समय से कच्चा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। बरसात में कीचड़ और जलभराव से स्थिति और बिगड़ जाती थी। इसी तरह लक्ष्मीनगर मार्ग भी गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों के निर्माण की लगातार मांग की थी। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है, जिससे गांवों और शहरों में बेहतर संपर्क मार्ग बन रहे हैं और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल कल्कि नगरी में 300 टन होली का रंग बना:संभल में 40% भगवा रंग की डिमांड बढ़ी, 80 टन तैयार हुआ भगवा रंग
    Next Article
    छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी में सन्नाटा:बवाल के बाद कॉलेज में नहीं दिखे छात्र, प्रबंधन बोला- सभी छुट्टी पर चले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment