Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला, कार तोड़ी:मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश में 8-10 युवकों ने नाम पूछकर किया हमला, CCTV में कैद

    5 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे में छात्रों पर दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है। हमलावरों ने कार रोककर छात्रों से पहले नाम पूछा और फिर उन पर हमला कर दिया। यह वारदात बुढाना की मास्टर कॉलोनी में हुई, जहां 8 से 10 युवकों ने कार सवार छात्रों को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर लाठी-डंडों से छात्रों पर टूट पड़े और उनकी कार के शीशे व बोनट पर भी हमला किया। छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक पक्ष कुरथल गांव का और दूसरा कुरालसी गांव का रहने वाला है। दोनों पक्ष ठाकुर समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, और उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। आरोपियों की पहचान भी की जा रही सीओ ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में कुरथल पक्ष के युवकों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमला इतनी अचानक और बेखौफ तरीके से हुआ कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त:देवरिया में 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
    Next Article
    पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास:संपत्ति विवाद में तमंचे से मारी थी दो गोली, 12 साल बाद कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment