Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त:देवरिया में 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

    5 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिला प्रशासन ने जनगणना कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की समीक्षा बैठक में कई विभागों का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें तहसीलदार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल हैं। जनगणना कार्यों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई अधिकारियों ने अपेक्षित प्रगति नहीं की और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभावी निगरानी भी नहीं रखी। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में अधिकारियों से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य में लापरवाही बरतने का कारण पूछा गया है। समीक्षा में यह भी सामने आया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी, जिन्हें शासन द्वारा अपर जिला जनगणना अधिकारी नामित किया गया है, अपने अधीनस्थ कर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहे। इसी कारण इन दोनों अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ प्रगणकों पर प्रभावी निगरानी रखें और जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। उन प्रगणकों को भी चेतावनी दी गई है जिन्होंने अब तक अपना कार्य शुरू नहीं किया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना में लापरवाही करने वाले 98 कार्मिकों पर FIR:मेरठ में सभी विभागों को दिए कार्रवाई के आदेश, सबसे ज्यादा DIOS कार्यालय के कार्मिक
    Next Article
    छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला, कार तोड़ी:मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश में 8-10 युवकों ने नाम पूछकर किया हमला, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment