Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा से शादी के लिए टावर पर चढ़ा कोचिंग संचालक:प्रयागराज में 3 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के मनाने पर उतरा; थाना में पंचायत

    21 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में एक कोचिंग संचालक मंगलवार सुबह 7 बजे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। वह करीब 40 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे टावर पर बैठा देखा तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह चुपचाप बैठा रहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने ऊपर से एक पत्र नीचे फेंका, जिसमें अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग लिखी थी। पुलिस ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में उसकी बात सुनने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद वह करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि जिस गांव में टावर लगा है, उसी गांव की एक युवती से वह प्रेम करता है। युवती उसकी कोचिंग में पढ़ने आती है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां युवती के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... मऊआइमा थाना क्षेत्र के रोजिहत गांव के रहने वाले सुरजन सिंह खेती करते हैं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा श्यामबाबू (24) बीएससी तक पढ़ा हुआ है। गांव में ही कोचिंग सेंटर चलाता है। उसकी कोचिंग में नौवीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ते हैं। पढ़ने वालों छात्रों की संख्या करीब 80 है। उसके गांव से एक किलोमीटर दूर पिलखुवा गांव की इंटर की एक छात्रा (17) भी उसके कोचिंग में पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी। श्यामबाबू ने उससे शादी की इच्छा जताई। छात्रा ने परिवार से बात करने को कहा। बात छात्रा के परिवार तक पहुंची तो उसके परिवार ने एक महीने पहले कोचिंग भेजना बंद कर दिया। इस बीच दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुआ। इस पर श्यामबाबू ने अपने परिवार से बात की। 15 दिन पूर्व उसके परिवार ने छात्रा के परिजनों से मिल कर शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिजनों ने इंकार कर दिया। हालांकि दोनों के बीच फोन से बातचीत होती थी। आज सुबह लड़की के भाई ने उसे फोन से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद श्याम बाबू अपने घर से एक थैला लेकर निकला और लड़की के घर के पास से निकले रास्ते से होते हुए टावर पर चढ़ गया। थाना में पंचायत हुई, छात्रा के परिवार ने शादी से इंकार किया मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक श्याम बाबू को लगातार समझाया-बुझाया। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि नीचे आने के बाद उसकी बात सुनी जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। करीब 3 घंटे के लंबे ड्रामे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उसके बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई। वहां दोनों के परिवार को बुलाया गया। छात्रा के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। इसके पीछे छात्रा के नाबालिग होने का तर्क दिया गया है। दोनों की अलग बिरादरी भी इस रिश्ते में आड़े आने की बात आई। अब उस लेटर में लिखी बात पढ़िए, जो पुलिस को दिया कोचिंग संचालक ने टावर से फेककर जो लेटर पुलिस को दिया है, उसमें उसने अपनी और छात्रा के बीच हुई बातचीत को लिखा है। लेटर में लिखा है- ‘दुनिया की लड़कियां समय आने पर बदल जाती हैं, लेकिन "आप मुझे ऐसा समझते हैं, चाहे मैं सीता बन जाऊं, कोई किसी का नहीं होता जब राम ही न हुए।" पहले आप नौकरी की तैयारी करे, फिर मैं खुद भी B.Ed. करके नौकरी करूंगी। दोनों मिलकर सोरांव में जमीन लेकर रहेंगे, क्योंकि सोरांव में उसकी रिश्तेदार का घर है और उसकी सबसे पसंदीदा बहन भी वहीं रहती हैं।’ लेटर में आगे लिखा है, युवक ने पूछा कि वह पुलिस के आने पर भी उसका साथ देगी ? तो उसने हां बोला। उसने कहा कि जब नौकरी लग जाए तब पापा से बात करना। युवक ने पूछा कि यदि किसी कारण से पुलिस उसे उठा ले गई तो क्या होगा? इस पर प्रेमिका ने कहा, “ऐसे कैसे पुलिस उठा ले जाएगी, तो भी हाथ पकड़कर तुरंत निकलवा लूंगी, चाहे मर्डर भी किए रहोगे।” प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि- दोनों परिवार को थाना पर बुलाया गया। छात्रा के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। युवक के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया गया है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी STF ने बदमाश आसिफ अली को मार गिराया:जौनपुर डबल मर्डर में वांटेड था, कानपुर का रहने वाला था यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने मुखबिर की सूचना पर आसिफ को घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। असीम कानपुर का रहने वाला था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP के मंच से गूंजा बाहुबली का नाम:सपा में तोड़फोड़ कराना भूले मंत्री राजभर, मच्छरदानी में पकड़ा खाकी का इश्क
    Next Article
    ASP अनुज चौधरी के ममेरे भाई को फांसी की सजा:मुजफ्फरनगर में 16 साल पहले हत्या की थी, कोर्ट बोला- लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment