Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छतरपुर के Bageshwar Dham परिसर में पुलिस बल तैनात, विरोध प्रदर्शन के बाद ऐहतियातन कदम

    23 hours ago

    3

    0

    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच शनिवार को धाम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। शास्त्री के समर्थकों का शुक्रवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों के साथ आमना-सामना हो गया था। यादव महासभा के सदस्य शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे।इस दौरान शास्त्री के समर्थकों ने एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। बागेश्वर धाम जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, बागेश्वर धाम के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।इसे लेकर कोई अन्य अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में हनुमान भक्त धाम पहुंचते हैं, इसलिए इन दिनों सामान्य तौर पर पुलिस बल की तैनाती की जाती है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही तनाव कम हो गया था।शास्त्री ने 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में रामकथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूपों की तुलना करते हुए कथित तौर पर कहा था कि राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि कृष्ण टेढ़े होकर खड़े होते हैं। भगवान कृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा, उनकी बांसुरी और वृंदावन का उल्लेख करते हुए उन्होंने अयोध्या और वृंदावन की भी तुलना की थी। उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मथुरा और वृंदावन के संतों तथा भगवान कृष्ण के भक्तों ने आपत्ति जताई थी।संतों ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण समान रूप से पूजनीय हैं और उनकी तुलना करना उचित नहीं है। इसके बाद शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि भगवान राम और भगवान कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।अधिकारियों ने बताया कि यादव महासभा ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। संगठन का आरोप था कि शास्त्री की टिप्पणी से भगवान कृष्ण और यादव समुदाय का अपमान हुआ है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के आह्वान के बाद संगठन के 300 से 400 सदस्य इलाके में पहुंचे।हालांकि, पुलिस ने उन्हें छतरपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच, बागेश्वर धाम के समर्थकों ने छतरपुर से करीब आठ किलोमीटर दूर बृजपुरा के पास चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।एसपी सकलेचा ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने बताया कि 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिरसा मुंडा जयंती पर PM Modi करेंगे ₹3,000 करोड़ की जनजातीय परियोजनाओं की शुरुआत
    Next Article
    Supriya Sule के रुख के बाद NCP विलय पर बोले Abu Azmi, यह उनका आंतरिक मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment