Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिरसा मुंडा जयंती पर PM Modi करेंगे ₹3,000 करोड़ की जनजातीय परियोजनाओं की शुरुआत

    2 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान वह लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। मोदी पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।इस संबंध में शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका के अवसरों और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इन 246 परियोजनाओं में से 173 का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें जनजातीय छात्रों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और ‘प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान’ (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देशीय केंद्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में जनजातीय अनुसंधान संस्थान की इमारत और मिजोरम के आइजोल में रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।यह संग्रहालय मिजो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के महत्व को रेखांकित करता है और 19वीं सदी की मिजो महिला मुखिया रोपुलियानी की याद दिलाता है, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का विरोध किया था। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 19 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और 12 जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र शामिल हैं, जिनका उद्देश्य जनजातीय उत्पादकों के लिए बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाना है। अन्य 42 परियोजनाएं पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शुरू की जाएंगी।यह कार्यक्रम एक से 15 नवंबर तक पूरे देश में मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के समापन का भी प्रतीक होगा। इस पखवाड़े के दौरान हो रहीं गतिविधियों में ईएमआरएस छात्रों के साथ बातचीत, एक राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, जनजातीय चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए स्वास्थ्य और पोषण शिविर, तथा जनजातीय गांवों में सामुदायिक सेवा की पहल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 November History: नाथूराम गोडसे को आज ही के दिन दी गई थी फांसी, जानें इतिहास
    Next Article
    छतरपुर के Bageshwar Dham परिसर में पुलिस बल तैनात, विरोध प्रदर्शन के बाद ऐहतियातन कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment