Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़ में हुई लूट का मिर्जापुर में खुलासा:14 घंटे ऑपरेशन चला, 3.768 किलो सोना बरामद; महिला अफसरों ने संभाली कमान

    9 hours ago

    1

    0

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हुए ज्वेलरी लूटकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषणों सहित करीब 3.768 किलोग्राम सोना बरामद किया, जो दर्ज कराए गए वजन से लगभग डेढ़ किलोग्राम अधिक है। गुरुवार की रात चलाए गए इस अभियान को पुलिस ने करीब 14 घंटे तक अंजाम दिया। ऑपरेशन की निगरानी एसपी अपर्णा रजक कौशिक के निर्देशन में हुई, जबकि सीओ ऑपरेशन शिखा भारती और सीओ मंजरी राव ने फील्ड में मोर्चा संभाला। नाकाबंदी देख गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में आने वाले हैं। रात में सोनभद्र की ओर से आए अपराधियों ने पुलिस की नाकाबंदी देख अपनी गाड़ी छोड़ दी और जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने विनोद उर्फ बीनू प्रजापति और करीम खान निवासी राजस्थान को मौके से दबोच लिया, जबकि विजय लांबा निवासी नई दिल्ली और मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा निवासी गौतमबुद्ध नगर फरार हो गए। जंगल में मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद पकड़े गए भागते समय विजय लांबा ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, लेकिन कारतूस गिर जाने से वह दोबारा गोली नहीं चला सका। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लूट से ज्यादा सोना बरामद, जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 3.768 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। यह वजन घायल व्यापारी के परिजनों द्वारा बताए गए सोने से करीब डेढ़ किलोग्राम अधिक है। अतिरिक्त बरामदगी को लेकर पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गैंग ने अन्य वारदातें भी की थीं या नहीं। चार टीमें और एसओजी रही सक्रिय इस कार्रवाई के लिए मंजरी राव और शिखा भारती के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई थीं। एसओजी टीम ने भी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित रणनीति और घेराबंदी के कारण गैंग को भागने का मौका नहीं मिला। 67 मुकदमों वाला शातिर अपराधी निकला मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय लांबा का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ 1991 में जनकपुरी में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में कुल 67 मुकदमे दर्ज हैं। व्यापारी ने पुलिस टीम का जताया आभार पीड़ित व्यापारी विवेक तिवारी ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से महिला अधिकारियों की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर में 3 साल की बच्ची की मौत:बांदा के तिंदवारी में हुआ हादसा, परिजनों ने किया हाईवे जाम
    Next Article
    पति महिला के अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहा:SSP ऑफिस पहुंची महिला, ब्लैकमेल करके मुकदमें खत्म करने का दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment