Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने युवक को 19 चप्पलें मारीं,VIDEO:दीवार में सटाकर बरसाए थप्पड़, कानपुर में फावड़ा से किया हमला; FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में छेड़छाड़ करने पर 4 महिलाओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे पकड़कर करीब 19 चप्पलें मारीं। इस दौरान एक महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर उसे दीवार से भिड़ा दिया, जिसके बाद 2 अन्य महिलाएं उसे मारने लगीं। हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक ने भी आरोपी को 2 थप्पड़ जड़ दिए और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। यह घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव में हुई थी। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। देखिए 3 तस्वीरें.. आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का एक युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था। 9 मार्च को करीब दोपहर 1:30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस बोली- निष्पक्ष और विधिक कार्यवाही होगी पुलिस ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग के बीच पहला भारतीय जहाज LPG लेकर पहुंचा:शिवालिक शिप पर 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर जितनी गैस; कल नंदा देवी और जग लाडकी शिप पहुंचेंगे
    Next Article
    मथुरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:होली गेट चौराहे पर चाय बनाकर महंगाई, गैस आपूर्ति में कमी का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment