Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़खानी विवाद में चौराहे पर फायरिंग और पथराव:सुलतानपुर में दो गुटों में हिंसा, दुकानों के शटर गिरे, जान बचाकर भागे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नार्मल चौराहे पर रविवार शाम छेड़खानी के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट, फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के चलते आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। उप निरीक्षक वेद प्रकाश की तहरीर के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे शर्मा चाय की दुकान के पास विवाद शुरू हुआ। गाली-गलौज के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के अमन बाबा ने अवैध तमंचे से निशांक मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। चौराहे पर मौजूद लोग और राहगीर जान बचाकर भागने लगे। दोनों पक्षों के कई आरोपी नामजद पुलिस ने जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों पक्षों के कई युवकों को नामजद किया है। पहले पक्ष से निशांक मिश्रा (सिविल लाइन), राज मौर्या (एमजीएस चौराहा), फैसल खान और आमिर (नार्मल चौराहा) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से जय उर्फ आर्यवीर सिंह (न्यायनगर), सत्यम विश्वकर्मा उर्फ डेविल (अहिमाने), अमन बाबा (पयागीपुर), रेहान सिद्दीकी, सुरजन, अंशुमान तिवारी और रौनक मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पहले भी हो चुका है विवाद, पुलिस कर रही दबिश घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले भी केएनआईसी (KNIC) के पास विवाद हो चुका है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक अविनाश चंद्रा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनैलगंज सर्राफा लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, जेवर-नकदी और लूटा मोबाइल बरामद
    Next Article
    हापुड़ में 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना:डीएम ने आमजन से की अधिक भागीदारी की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment