Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 7 मई से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना:डीएम ने आमजन से की अधिक भागीदारी की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में जनगणना-2027 आगामी 22 मई से शुरू होगी। इससे पहले, 7 मई से 21 मई के बीच स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। इस माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण सुरक्षित और सरल तरीके से दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि जनपद में जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए इसे दो चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 22 मई से डीएम कविता मीणा ने बताया कि जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण के रूप में 22 मई, 2026 से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। दूसरा चरण जनसंख्या गणना पर आधारित होगा, जो फरवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। नागरिकों की सुविधा के लिए सेल्फ एन्युमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प दिया गया है। 7 मई से शुरू होने वाली यह स्व-गणना 21 मई तक जारी रहेगी। 33 बिंदुओं की देनी होगी जानकारी नागरिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी प्रश्नावली ऑनलाइन भर सकेंगे। इसमें कुल 33 बिंदुओं पर परिवार का डेटा देना होगा। यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है, तो नागरिक अपने नजदीकी जनगणना केंद्र पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने यह भी बताया कि स्व-गणना करने वालों के घरों पर भी प्रगणक पहुंचेंगे। वे अपने टैबलेट से स्व-गणना में दी गई जानकारी का मिलान करेंगे ताकि उसकी सत्यता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से स्व-गणना में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़खानी विवाद में चौराहे पर फायरिंग और पथराव:सुलतानपुर में दो गुटों में हिंसा, दुकानों के शटर गिरे, जान बचाकर भागे लोग
    Next Article
    न्यू नोएडा में प्राधिकरण रोकेगा अवैध निर्माण:80 गांवों की ली जाएगी सेटलाइट इमेज, खरीद फरोख्त के लिए जारी होगी कट-ऑफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment