Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छावनी परिषदकी बोर्ड बैठक में पार्किंग पर अहम फैसले:तीनों मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग व्यवस्था के लिए एनसीआरटीसी से जवाब मांगा जाएगा

    3 hours ago

    1

    0

    छावनी परिषद की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में छावनी क्षेत्र के तीनों मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। परिषद ने इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। जल्द ही छावनी कार्यालय में एनसीआरटीसी के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। परिषद ने अपने स्तर पर भी आसपास पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर विचार करने का फैसला किया है। बैठक में ब्रिगेडियर और छावनी परिषद के अध्यक्ष निखिल देशपांडे, मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, विधायक अमित अग्रवाल और मनोनीत पार्षद सतीश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। टैंक चौराहे का नाम 'अटल चौक' रखने पर सहमति बनी। सदर बाजार में सड़क, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। लंबे समय से चली आ रही शौचालय की मांग को पूरा करने और पार्किंग समस्या के समाधान के लिए एक समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया। सीएबी स्कूल में कुछ समय से बंद पड़ी पार्किंग को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए 2.56 लाख रुपये का पार्किंग ठेका आवंटित किया गया है। गांधी बाग में कैफेटेरिया, पार्किंग और मरम्मत सहित पूर्ण संचालन का ठेका 76 लाख रुपये में तीन साल के लिए आवंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग का ठेका 5.68 लाख रुपये में छोड़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कलयुगी सुदामा' संस्कृत नाटक का सफल मंचन:गोमती नगर के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में हुआ आयोजन
    Next Article
    आगरा में अभाविप का होली मिलन:हवन क्रिया के साथ राधा-कृष्ण की झांकी और फूलों की हुई बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment