Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chhindwara में छात्रों की शिकायत पर दो शिक्षक हटाए गए, प्रेम संबंध का था आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    छिंदवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के कथित प्रेम संबंधों को लेकर छात्रों की शिकायत के बाद दोनों को स्कूल से हटा दिया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, मामला जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव विकासखंड के बीच बहरी गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ओ.पी. जोशी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच के आधार पर स्कूल के शिक्षक और अतिथि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके स्थान पर नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।मामला तब सामने आया, जब स्कूल के कुछ छात्र छिंदवाड़ा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई के दौरान दोनों शिक्षकों की शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें पढ़ाने के बजाय “जल्दी छुट्टी कर प्यार-मोहब्बत करते हैं।” शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित शिक्षक और शिक्षिका ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है और छात्रों ने किसी के बहकावे में आकर शिकायत की है।शिक्षिका ने दावा किया कि स्कूल में किसी अन्य व्यक्ति ने भी अतिथि शिक्षक के पद के लिए आवेदन किया है और उसका नाम प्रतीक्षा सूची में है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हटाकर उस व्यक्ति की नियुक्ति कराने के उद्देश्य से यह पूरी कहानी गढ़ी गई और छात्रों को बहकाकर शिकायत कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI ने I&B Ministry अधिकारी को 10 लाख रिश्वत मामले में पकड़ा, पत्नी के जरिए ली थी रकम
    Next Article
    Jabalpur में Bargi Dam से छोड़ा गया 4,000 क्यूमेक पानी, नर्मदा का जलस्तर 10 फीट बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment