Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jabalpur में Bargi Dam से छोड़ा गया 4,000 क्यूमेक पानी, नर्मदा का जलस्तर 10 फीट बढ़ा

    6 hours ago

    1

    0

    जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के 21 में से 13 गेट बृहस्पतिवार दोपहर खोल दिए गए। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया। राज्य के जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 13 गेट खोले गए और करीब 4,000 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया।एक घन मीटर प्रति सेकंड (क्यूमेक) में 1,000 लीटर पानी का प्रवाह होता है। अधिकारी ने बताया कि बांध में पानी का स्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ की स्थिति को रोकने और जलाशय की सुरक्षा के लिए पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि मंडला, डिंडोरी और अमरकंटक में हुई भारी बारिश के बाद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा।गेट खोलने से पहले अधिकारियों ने जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिलों में सायरन बजाकर चेतावनी जारी की और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा के विभिन्न घाटों पर जलस्तर आठ से 10 फुट तक बढ़ गया। इसके कारण भेड़ाघाट पर्यटन क्षेत्र में संगमरमर की चट्टानें और जलप्रपात पानी में डूब गए।जबलपुर के ग्वारीघाट में नदी किनारे स्थित कई दुकानें और छोटे मंदिर भी जलमग्न हो गए। बरगी बांध, नर्मदा के उद्गम स्थल अनूपपुर जिले के बाद नदी पर बना पहला प्रमुख बांध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chhindwara में छात्रों की शिकायत पर दो शिक्षक हटाए गए, प्रेम संबंध का था आरोप
    Next Article
    BHU को ICMR से 15 करोड़ रुपये का अनुदान, 6 शोध परियोजनाओं पर होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment