Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया, चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए इंतजार करने को कहा था

    5 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने CJI सूर्यकांत से तीखी बहस की। वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले में जल्द सुनवाई चाहते थे। कोर्ट में जब CJI ने उन्हें इंतजार करने को कहा तो वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और उनमें ईमानदारी नहीं है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। CJI सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी मौजूद थे। वकील ने तय प्रक्रिया के बिना अपना मामला रखने के लिए पहले माफी मांगी। 2 नवंबर को CJI के चैंबर में दिया था आवेदन इस पर जस्टिस वी. मोहना ने कहा कि वे इस तरह मामले का जिक्र नहीं कर सकते। CJI सूर्यकांत ने वकील से कहा, 'हम आपका आवेदन देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए।' फरियादी वकील CJI की इस बात पर भड़क गए। हालांकि, वकील ने बेंच में मौजूद जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना के प्रति सम्मान भी जताया। कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद किया गया वकील की टिप्पणी के बाद कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें कोर्ट रूम से बाहर ले गए। वहां मौजूद दूसरे वकीलों ने CJI से इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, वकील के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जुलाई में भी CJI सूर्यकांत के साथ हुई थी बदसलूकी जुलाई में एक अन्य घटना में याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट में हंगामा किया था और CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उस समय सुनवाई कर रही बेंच में CJI सूर्यकांत शामिल नहीं थे। बेंच ने अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान लग रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की आवाज और वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था। अक्टूबर 2025: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 साल वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन CJI बीआर गवई की तरफ जूता फेंका। बताया गया कि वकील भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़े एक मामले में CJI की टिप्पणी से नाराज थे। घटना के दौरान वकील ने धार्मिक नारे भी लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत कोर्टरूम से बाहर कर दिया। CJI गवई ने इस घटना पर संयम दिखाया और सुनवाई जारी रखने को कहा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील को प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… केरलम कांग्रेस पदाधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस, CJI सूर्यकांत पर पोस्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट ने केरलम कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को अवमानना का नोटिस भेजा। यह मामला CJI सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से जुड़ा है। बेंच ने कहा कि न्यायपालिका की आजादी राजनीति के फायदे-नुकसान के हिसाब से तय नहीं हो सकती। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलकिस बानो केस के 2 दोषियों की उम्रकैद निलंबित:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, कहा- दोनों 17 साल से ज्यादा जेल में बिता चुके
    Next Article
    7 बार पलटी कार, 20-फीट ऊपर उछलकर गिरे युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment