Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJI सूर्यकांत बोले- रोहतक मेरा प्रेरणा क्षेत्र:मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा, वकीलों से मिला स्नेह, पुरानी यादें ताजा हुईं

    16 hours ago

    1

    0

    रोहतक बार एसोसिएशन में पहुंचे चीफ जस्टिस ने भावुक होते हुए कहा कि मजबूरी के कारण आने में देरी हुई और जल्दी जाना पड़ रहा है। लेकिन रोहतक बार एसोसिएशन में आने के लिए काफी बैचेन था, क्योंकि जब भी रोहतक आने का मौका मिला, बार के सदस्यों से काफी स्नेह मिला। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि एक कर्म क्षेत्र होता है और दूसरा प्रेरणा क्षेत्र। हिसार मेरा कर्मक्षेत्र रहा, जबकि रोहतक मेरा प्रेरणा क्षेत्र है। कर्मक्षेत्र में जाने से पहले प्रेरणा जागृत करनी पड़ती है। इसलिए मैं रोहतक की धरती पर नतमस्तक हूं। जब भी मुझे रोहतक आने का मौका मिला, मुझे काफी लोगों का प्यार मिला। समय की दुविधा थी, लेकिन रोहतक आना ही था जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज समय की दुविधा थी, लेकिन एक बार तो रोहतक आना ही था। अगर दोबारा अवसर मिला तो फिर से आऊंगा। क्योंकि रोहतक बार एसोसिएशन ने केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश की न्यायप्रणाली को सुदृढ़ करने का काम किया है। कानूनी विचारधारा बढ़ाने के लिए रोहतक बार का योगदान जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि देश की आजादी, संविधान स्थापना के बाद कानूनी विचारधारा को बढ़ाने और बनाने में रोहतक बार एसोसिएशन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उसे सेलिब्रेट करने के लिए आज आपके बीच आया हूं। लोगों का विश्वास आज भी न्यायप्रणाली में है और इसमें वकीलों की भूमिका अहम है। मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा हैं, क्योंकि रोहतक मेरा प्रेरणा स्त्रोत है। लेकिन मेरे से ऐसे किसी आदेश की अपेक्षा न करें, जो मेरी न्यायिक प्रक्रिया से बाहर हो। रोहतक बार में जो समस्या हैं, उन्हें दूर करने के लिए हरियाणा सरकार से अनुरोध जरूर करूंगा। सुप्रीम कोर्ट का बन रहा नया कॉम्प्लेक्स जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का नया कॉम्प्लेक्स तैयार हो रहा है, जिसका पहला फेज इसी साल पूरा हो जाएगा। बाकी दो फेज का काम बाद में होगा। नए कॉम्प्लेक्स में दूनियाभर की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। उसी दिशा में रोहतक बार को भी नए कॉम्प्लेक्स के लिए अभी से कोई जगह देखनी शुरू कर देनी चाहिए। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पर उतरा हेलिकॉप्टर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को रोहतक पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में उतरा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जजों और डीसी ने यहां पर उनका स्वागत किया। बाद में वे कारों के काफिले में एमडीयू (MDU) में पहुंचे और यहां एक गेट का उद्घाटन किया। हाथ जोड़कर वकीलों का स्वीकार किया अभिवादन CJI सूर्यकांत ने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में हाथ जोड़ कर वकीलों का अभिवादन स्वीकर किया। जस्टिस सूर्यकांत हरियाणा के हिसार के गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने एमडीयू से एलएलबी की है। वे आज यहां आकर काफी उत्साहित दिखे। सीजेआई सूर्यकांत ने MDU में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि… यह मेरी यूनिवर्सिटी है, जहां से मैंने लॉ (विधि) में एडमिशन लिया और लॉ पास करके मेरा जो लाइफ का प्रोफेशनल करियर था, उसकी शुरुआत इसी यूनिवर्सिटी से हुई। मुझे इस बात की बहुत ही प्रसन्नता है कि मैं आज इस यूनिवर्सिटी में भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद आ पाया हूं और कुछ पुरानी यादें यहां ताजा कर पाया हूं। बोले- युवा मेहनत करें सूर्यकांत ने कहा कि यह ठीक है, इस पद तक पहुंचना अपने आप में एक संघर्ष था। यह हरियाणा के लिए ही नहीं, मैं पूरे भारतवर्ष के हर युवक को यह आह्वान करूंगा कि अपनी क्षमता पर वो भरोसा करे, मेहनत करे और लगन और ईमानदारी से काम करे। चाहे वह ज्यूडिशरी (न्यायपालिका) का है, राजनीति में है, सिविल सर्विसेज में है, किसी भी प्रोफेशन में है, वह अपने उच्चतम पदों तक अपना नाम कमाए। लोगों को न्याय पालिका पर विश्वास सीजेआई ने कहा कि आप देखिए जितने मुकदमे इस देश में बढ़ते जाते हैं हर साल, वो अपने आप में इस बात का बहुत बड़ा सबूत है कि भारतीय जनता को, यहां के आम आदमी को न्याय प्रणाली पर बहुत ज्यादा विश्वास है। डीसी सचिन गुप्ता ने किया स्वागत CJI सूर्यकांत का हेलीकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां पर रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता और एसपी सुरेंद्र भौरिया ने उनको रिसीव किया। इसके बाद एमडीयू गेट नंबर 3 पर पहुंचे। एमडीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने जस्टिस सूर्यकांत को बुके भेंट कर स्वागत किया। यहां जस्टिस सूर्यकांत ने पत्रकारों और आम लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद एमडीयू के लाॅ डिपार्टमेंट की तरफ चले गए। कार्यक्रम के दौरान रही कड़ी सुरक्षा सीजेआई के आगमन को देखते हुए रोहतक में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया। सीजेआई के कार्यक्रम को लेकर बाबा मस्तनाथ स्थित हेलीपेड से लेकर कोर्ट परिसर तक पुलिस की कड़ी निगरानी रही। 4:30 बजे रोहतक से दिल्ली के लिए रवाना हुए जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस सूर्यकांत साढे 4 बजे तक कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे, इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जस्टिस सूर्यकांत का काफिला कोर्ट परिसर से बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपेड पर गया, जहां से हेलिकॉप्टर में जस्टिस सूर्यकांत वापस दिल्ली चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी प्रेम बाईसा की हार्ट अटैक से हुई थी मौत:कंपाउंडर की 3 स्तर पर लापरवाही आई सामने; 44 लोगों के बयान लिए थे
    Next Article
    गोविंदा सबके सीन कटवाते थे? अली असगर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment