Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा की जांच दोबारा होगी:क्राइम ब्रांच ने नई FIR दर्ज की; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 17 FIR रद्द

    1 day ago

    2

    0

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 जुलाई को राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की हालात की जांच के लिए एक नई FIR दर्ज की है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सूत्रों का दावा है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हिंसा के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह पहले से रची गई सोची-समझी साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के प्रदर्शनों से जुड़े 17 FIR रद्द कर दी थीं। कोर्ट ने इन्हीं घटनाओं से जुड़ी दूसरे राज्यों में दर्ज FIR पर भी कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस बोली- CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। इसकी परमिशन नहीं थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी आ गए थे। पुलिस ने बताया कि संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिस से मारपीट की, जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा। हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया गया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सचिन शर्मा ने हलफनामा दाखिल कर ये जानकारी दी थी। इसे पुलिस ज्यादती की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं के जवाब के तौर पर पेश किया गया था। 20 जुलाई के संसद मार्च की 2 तस्वीरें… CJP प्रोटेस्ट 49 दिन चला, 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जबकि CJP ने पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई। ----------- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन, ध्रुव राठी, प्रकाश राज शामिल:दीपके ने वोट चोर के नारे लगवाए; कहा- वन नेशन, वन पार्टी भाजपा का मकसद बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और एक्टर प्रकाश राज SIR रद्द करने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल:3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी; दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं
    Next Article
    NIA कोर्ट में 16 नवंबर से तहव्वुर राणा की सुनवाई:अभी तिहाड़ जेल में बंद; 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment