Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल:3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी; दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

    23 hours ago

    1

    0

    दिल्ली सरकार राजधानी में छात्रों के PG आवासों की जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी। अगले 3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को हाई पावर्ड कमेटी (HPC) की दूसरी बैठक के बाद यह जानकारी दी। शुरुआत में पोर्टल को आसान रखा जाएगा। इसमें कमरों की संख्या, बुनियादी सुविधाओं और अन्य जरूरी जानकारियों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। समिति मास्टर प्लान और डीएमसी एक्ट में जरूरी बदलावों और संभावित छूट का भी अध्ययन करेगी। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2022 से 2025 के बीच दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1,133 घटनाएं सामने आईं। इनमें 98 लोगों की मौत हुई। समिति का काम PG और हॉस्टल के लिए सुरक्षित नियम तैयार करना सत्य निकेतन हादसे के बाद बनी HPC समिति का उद्देश्य दिल्ली में PG और हॉस्टल के लिए सुरक्षित नियम बनाना है। बैठक में छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने, मौजूदा नियमों में सुधार करने और तुरंत लागू किए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस और दिल्ली के विश्वविद्यालयों समेत सभी प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपसमिति प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों के 5-6 किलोमीटर के दायरे में PG चलाने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। इसके अलावा, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और RWA वाले इलाकों में कानूनी तरीके से सुरक्षित PG चलाने पर भी विचार किया जाएगा। 8 अक्टूबर: दिल्ली के सीमापुर में बिल्डिंग गिरने से 5 की मौत हुई दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में 8 अक्टूबर को ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंजिला इमारत गिर गई थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय लोगों ने MCD अधिकारियों को बताया कि एक दिन पहले आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। उनका दावा था कि इसके बाद मालिक इमारत खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। आसपास की इमारतें भी हुईं क्षतिग्रस्त बिल्डिंग गिरने से आसपास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। पास की ईदगाह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हुई। बिजली का पोल टूटने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। रेस्क्यू टीमों ने मलबा हटाने के लिए 4 JCB मशीनें, एंबुलेंस और स्निफर डॉग्स की मदद ली। संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण बचाव अभियान में परेशानी आई। फायर कंट्रोल को बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… ------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा:CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें; PG ढहने के मामले में अब तक 5 अरेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित:बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद
    Next Article
    CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा की जांच दोबारा होगी:क्राइम ब्रांच ने नई FIR दर्ज की; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 17 FIR रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment