Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP Protestors की मदद के लिए AAP ने शुरू की हेल्पलाइन, Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    14 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर की गई सरकारी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। उन्होंने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए पार्टी की तरफ से एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है।एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सीय सहायता पहुंचाने और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी मदद देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी उकसावे के छात्राओं और छात्रों को लगातार पीटती रही और उन पर लाठीचार्ज करती रही। उन्होंने इस पुलिसिया कार्रवाई की तुलना साल 1919 में जलियांवाला बाग में जनरल डायर द्वारा की गई बर्बरता से की।इसे भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest Day 24 Updates: अब हम नहीं जाएंगे, सरकार आएगी...जंतर-मंतर से कॉकरोचों की हुंकारकेजरीवाल ने पीड़ित छात्रों के माता-पिता और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आम आदमी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिजनों से हेल्पलाइन नंबर पर संदेश भेजने की अपील की और आश्वासन दिया कि पार्टी खुद उनसे संपर्क कर हर संभव कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएगी।इसे भी पढ़ें: 60 साल के करियर में ऐसा माहौल नहीं देखा, CJP Protest पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज Mallikarjun Khargeदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च का हिस्सा बने थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश के छात्रों को राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं, जबकि खुद पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संसद मार्ग थाने का दौरा भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा
    Next Article
    उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद दोबारा शुरू हुई चारधाम यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment