Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM को गिफ्ट देने वाली बच्ची बुलडोजर से खेल रही:कानपुर में पिता बोले- 4 साल में चार बार मिली, योगीजी बहुत दुलार करते हैं

    4 hours ago

    2

    0

    रामनवमी पर सीएम योगी को गोरखपुर में 4 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची यशस्विनी सिंह परिवार के साथ कानपुर से मंदिर गई थी। कानपुर में बच्ची और उसके पिता से दैनिक भास्कर ने बात की। बच्ची घर पर बुलडोजर से खेल रही है। मां-पिता ने कहा- जबसे सीएम से मिलकर आई है, बेटी बहुत खुश है। बच्ची ने कहा- मैं योगीजी से मिलने गई थी। उन्हें बुलडोजर दिया। बुलडोजर उनका फेवरेट है। उन्होंने कहा था कि इस बुलडोजर से खेलना, अब मैं बुलडोजर खेल रही हूं। पिता ने बताया- बेटी अक्सर योगीजी को बाबाजी… बाबाजी कहकर बुलाती है। चार साल की उम्र में वह मुख्यमंत्रीजी से चार बार मिली। हर बार मुख्यमंत्रीजी बेटी को गोद में लेकर उसको खिलाते और दुलार करते हैं। 3 तस्वीरें देखिए- पिता बोले- मुख्यमंत्री जी बेटी को बहुत प्यार करते कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी अभय सिंह राजावत टीचर हैं। परिवार में पिता अशोक कुमार सिंह, पत्नी प्रियम्बदा सिंह और 4 साल की बेटी यशस्विनी सिंह हैं। अभय ने बताया कि वह काफी समय से गोरखपुर जाते रहते हैं। वो हर दो माह में गोरखपुर जाते हैं। उनकी बेटी जब एक साल की थी, तब वह बेटी और पत्नी को लेकर गोरखपुर गए थे। तब वह मुख्यमंत्री से मिले थे और योगी जी ने बेटी को गोद में लेकर खिलाया था, उस समय उन्होंने बेटी को पहली बार चॉकलेट दी थी। बेटी ने रास्ते में बुलडोजर गिफ्ट के लिए खरीदा अभय ने बताया कि उनको रामनवमी पर गोरखपुर में गोरखनाथ महाराज के दर्शन करने जाना था। तभी बेटी और पत्नी भी चलने को कहने लगीं। इस पर वो बेटी और पत्नी को साथ लेकर गए। बेटी ने कहा- बाबाजी को कुछ गिफ्ट दूंगी। जब उसने पूछा कि क्या गिफ्ट दोगी, तो उसने बोला कि बुलडोजर देंगे। बेटी नहीं मानी, उसने रास्ते में गिफ्ट के लिए बुलडोजर खरीदा। गोरखपुर मंदिर पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी के दौरान उन्हें रोक लिया और बुलडोजर ले जाने से मना कर दिया। इसके बबाद बेटी मायूस हो गई। लेकिन, जब वह मुख्यमंत्रीजी के पास पहुंची तो उन्होंने अपने पास बुला लिया। बच्ची को गोद ले लिया। सीएम से बच्ची बोले- आंख बंद कीजिए, गिफ्ट लाई हूं इस दौरान बेटी ने मुख्यमंत्री से कहा- मैं आपके लिए गिफ्ट ले आई हूं। जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि अरे तू मेरे लिए क्या गिफ्ट लाई है। इतना सुनते ही बेटी ने कहा- पहले आप अपनी आंख बंद करिए। तब बेटी ने योगी के हाथ में बुलडोजर दिया। ये देखकर योगी जोर से हंस पड़े। वहां मौजूद अन्य लोग भी हंस पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे दुलार किया। पूछा- बुलडोजर क्यों ले आई? इस पर बच्ची बोली- आपका फेवरेट है। फिर सीएम ने पूछा- स्कूल जाती है, बच्ची ने बताया कि वह LKG में पढ़ती है। बेटी के पैर धोकर कन्या पूजन भी किया योगी ने रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 9 कन्याओं के पांव पखारे थे। योगी ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट करने वाली यशस्विनी के भी पांव पखारे। चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाया। फिर सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काजल राघवानी के साथ नाचे पवन सिंह, 'टच बडी' सॉन्ग लॉन्च किया, गोरखपुर में बैरिकेडिंग पर खड़े होकर झूमे फैंस गोरखपुर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नया गाना ‘टच बडी’ लॉन्च किया। गाना 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। इसमें साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अदिवि शेष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इवेंट में हजारों फैंस पहुंचे। मंच पर पवन सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ डांस किया। अपना हिट गाना ‘सवार न गोर बाटू हो’ भी गाया। फैंस ने जमकर तालियां बजाईं। बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल के सामने भावुक हुईं नसीम सोलंकी:कानपुर में शायरी पढ़ी- जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी
    Next Article
    गो-आश्रय स्थलों में 2माह का भूसास्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश:सरकार ने 'भूसा बैंक' बनाने और अग्रिम भंडारण के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment