Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गो-आश्रय स्थलों में 2माह का भूसास्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश:सरकार ने 'भूसा बैंक' बनाने और अग्रिम भंडारण के दिए आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्थाई और अस्थाई गो-आश्रय स्थलों में आगामी दो माह का भूसा स्टॉक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इस पहल का उद्देश्य निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण को सुनिश्चित करना है। इसी के निर्देशों के तहत,सोनभद्र मे भी प्रत्येक गौशाला में 'भूसा बैंक' स्थापित करने और सूखे चारे का अग्रिम भंडारण करने को कहा गया है। जिले में संचालित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने और निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त आहार व संरक्षा सुनिश्चित करने पर गंभीरता से लेने को कहा गया है। इस संबंध में, गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए कम से कम एक माह के भूसे का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए जिले के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का भी आदेश दिया गया है। बता दें कि अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी गोशाला में भूसा, पशु आहार या साइलेज की कमी नहीं होनी चाहिए। मंडलीय अधिकारियों के निरीक्षण में ऐसी खामियां पाए जाने पर संबंधित जिले के जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन गोशालाओं में जानवरों को समय पर भूसा-पानी और उपचार उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर जिले की सभी गोशालाओं में 'भूसा बैंक' का निर्माण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM को गिफ्ट देने वाली बच्ची बुलडोजर से खेल रही:कानपुर में पिता बोले- 4 साल में चार बार मिली, योगीजी बहुत दुलार करते हैं
    Next Article
    बाराबंकी में नवरात्र पर भव्य शोभायात्रा:माता सुश्मेश्वरी मंदिर से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment