Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण:मुरादनगर विधानसभा में पहला डिग्री कॉलेज खोला, 6 बार खुद विधायक रहे

    11 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद में पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था की मीटिंग भी करेंगे। मुरादनगर स्थित डिग्री कॉलेज से लेकर कलेक्ट्रेट तक सीएम के दौरे को लेकर गुरुवार को तैयारियां चलती रहीं। बिजली पोल पर करंट न उतरे इसके लिए पॉलिथीन ढककर कवर किए गए हैं, बिजली के ट्रांसफार्मर पुराने से नए रखे गए। कार्यक्रम स्थल पर पेड़ों पर भी रंगाई पुताई की गई। जहां अलग अलग स्थानों पर साफ सफाई भी चलती रही। कार्यक्रम के लिए 1200 जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज मुरादनगर में है, कॉलेज पूर्व मंत्री के भाइयों के नाम पर है। जानिए कौन हैं पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी राजपाल त्यागी का जन्म 10 जनवरी 1947 को बागपत जिले के मुकारी गांव में हुआ। एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वह गाजियाबाद में अधिवक्ता रहे और गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव और अध्यक्ष भी चुने गए। वह मुरादनगर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुने गए। और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 18 जुलाई 2025 को पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी का निधन हुआ। वह 1989 में पहली बार विधायक बने थे। पिता से बहुत कुद सीखने को मिला पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के दो बेटे हैं गिरीश त्यागी और अजीतपाल त्यागी। अजीतपाल त्यागी इस समय मुरादनगर सीट से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पिता ने इस क्षेत्र में जनता की हमेशा बहुत ही सादगी से सेवा की। हर मिलने वाले की वह पूरी बात सुनकर मिलते थे। मुरादनगर विधानसभा ने उन्होंने पहला डिग्री कॉलेज दिया। हमेशा ईमानदारी, सादगी में रहकर गरीबों की सेवा की। मुझे राजनीति में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। यह क्षेत्र उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। क्षेत्र में बहुत ही योगदान रहा आरएलडी के नेता दीपक चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी बहुत ही लोकप्रिय रहे। उनके योगदान को आज भी लोग याद करते थे। पूर्व में सड़कें नहीं थी, कॉलेज नहीं थे। उन्होंने हमेशा विकास के लिए इस क्षेत्र को बहुत ऊंचाईयों पर पहुंचाया। हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे भाजपा के मुरादनगर शहर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि राजपाल त्यागी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। एक ही विधानसभा से 6 बार विधायक बनना बहुत ही गर्व की बात रही। हर कार्यकर्ता की वह पूरी बात सुनते थे। जो भी एक बार मिलता था उसे भूलते नहीं थे। उनके द्वारा जिस कॉलेज की नींव रखी गई अब उनकी प्रतिमा का अनावरण करने खुद सीएम आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कामजी गोड़ की मौत मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश:परिजनों ने पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया
    Next Article
    लखनऊ में 'घर-घर हरियाली' अभियान:16 अगस्त 2026 को गिनीज रिकॉर्ड प्रयास की तैयारियां तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment