Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन की टंकी दो साल से बंद:शामली में ग्रामीणों ने सांसद इकरा हसन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    59 minutes ago

    1

    0

    शामली विकासखंड के ऊन की ग्राम पंचायत यहियापुर (आमवाली) में जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल टंकी पिछले दो साल से बंद पड़ी है। इसके कारण छह गांवों के हजारों ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन को ज्ञापन सौंपकर योजना को जल्द शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह पेयजल टंकी काफी पहले बनकर तैयार हो गई थी। हालांकि, तकनीकी खामियों और बोरवेल खराब होने के कारण यह योजना शुरू नहीं हो सकी। जलस्तर गिरने के बाद बोरवेल ने भी काम करना बंद कर दिया। इससे यहियापुर (आमवाली), खानपुर कला, शाहपुर, बिरालियान और खेड़ी जुनारदार सहित छह गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पेयजल टंकी बंद होने के कारण ग्रामीणों को हैंडपंप, निजी बोरवेल और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसका सर्वाधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें पानी के लिए प्रतिदिन काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सांसद इकरा हसन को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल जीवन मिशन की इस योजना को तत्काल चालू कराया जाए। उन्होंने योजना में हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सद्दाम खान, बीडीसी सदस्य वाजिद, तासिम चौधरी, इरफान चौधरी, बल्ला और अन्य ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में सांसद इकरा हसन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल टंकी को जल्द सुचारु रूप से चालू कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रज स्वच्छता अभियान से जुड़ेगा संत समाज:कथा-प्रवचनों से देंगे स्वच्छता का संदेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बनी रणनीति
    Next Article
    बदायूं में युवक की गोली मारकर हत्या:आरोपी मामा वीरसिंह तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment