Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 3 मंजिला मकान में भीषण आग, चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में धमाका; कई गाड़ियां जलकर खाक

    57 minutes ago

    1

    0

    कानपुर में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। पार्किंग में खड़ी ई-स्कूटी में चार्जिंग के दौरान हुए धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई। देखते-देखते 2 मंजिलें मकान चपेट में आ गईं। घर में मौजूद अधिवक्ता, उनकी शिक्षिका पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कॉलोनी की है। सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में तेज धमाके के बाद आग लगने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में 70 साल पुरानी कलेक्ट्रेट मस्जिद हटाने के आदेश, 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाया सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने मस्जिद को सरकारी भूमि पर बना अवैध निर्माण मानते हुए बेदखली के आदेश दिए हैं। साथ ही 6.41 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए वसूली के निर्देश भी जारी किए हैं। मामले की सुनवाई उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परिसर अधिनियम के तहत हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और कागजातों की जांच के बाद यह आदेश पारित किया। मामला बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित मस्जिद का उपयोग केवल धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं हो रहा, बल्कि परिसर में डाकघर संचालित किया जा रहा है और कई कमरों को किराये पर देकर आय अर्जित की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, बाउंसरों ने संभाला; कहा- काशी मेरे दिल के करीब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। बुधवार शाम काशी आने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहाना में शांति समिति की बैठक:पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से की हेल्मेट पहनने, साइलेंसर न बदलने की अपील
    Next Article
    मेरठ में सिरफिरे युवक ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली:खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही, दोस्त और उसके पति के साथ लौट रही थी घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment