Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Revanth Reddy की Delhi में राजनाथ सिंह से मुलाकात, 'गांधी सरोवर' प्रोजेक्ट के लिए दिया न्योता

    3 hours from now

    1

    0

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इससे पहले आज, रेड्डी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें ईसा और मूसी नदियों के संगम पर प्रस्तावित "गांधी सरोवर परियोजना" के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किया, जो फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाला है। रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक का विवरण साझा करते हुए कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को स्थल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी और याद दिलाया कि महात्मा गांधी की अस्थियों को फरवरी 1948 में दो नदियों के संगम पर विसर्जित किया गया था।इसे भी पढ़ें: KTR का CM Revanth Reddy पर तंज, जो शासन नहीं कर सकता, वो चुनाव में जहर उगलता हैएक्स पर पोस्ट में कहा कि आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मेरी मुलाकात हुई। मैंने उन्हें फरवरी के आखिरी सप्ताह में ईसा और मूसी नदियों के संगम पर प्रस्तावित 'गांधी सरोवर परियोजना' के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किया। मैंने माननीय केंद्रीय मंत्री जी को इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि समझाई। मैंने उन्हें याद दिलाया कि फरवरी 1948 में महात्मा गांधी की अस्थियों को ईसा और मूसी नदियों के संगम पर विसर्जित किया गया था। उन्होंने राजनाथ सिंह को आगे बताया कि 'गांधी सरोवर' परियोजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मूसी नदी पुनर्जीवन परियोजना का हिस्सा है। इसे भी पढ़ें: BJP का Rahul Gandhi पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा- 'एक झूठा बन गया है LoP'रेड्डी ने आगे कहा कि भविष्य में इस स्थल पर स्थित बापू घाट को शिक्षा, संस्कृति, आध्यात्मिकता और पर्यावरण जागरूकता के विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बैठक में तेलंगाना कांग्रेस के कई सांसद भी उपस्थित थे। रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैंने श्री राजनाथ सिंह को सूचित किया कि 'गांधी सरोवर' परियोजना जन सरकार द्वारा शुरू की गई मूसी नदी पुनर्जीवन परियोजना के अंतर्गत चलाई जा रही है। मैंने श्री राजनाथ सिंह को समझाया कि भविष्य में इस क्षेत्र में स्थित बापू घाट को शिक्षा, संस्कृति, आध्यात्मिकता और पर्यावरण के विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बैठक में तेलंगाना कांग्रेस के कई सांसद उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वोत्तर में 'नया भारत'! Assam का Moran हाईवे बना IAF का रनवे, PM Modi करेंगे राष्ट्र को समर्पित
    Next Article
    Bombay High Court की Vijay Mallya को दो टूक- पहले भारत लौटो, फिर होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment