Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

    3 hours ago

    3

    0

    पटना, 18 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'कायाकल्प' पोर्टल का भी लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एच०आर० श्रीनिवास ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 'कायाकल्प पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरूआत की गयी है। साथ ही कायाकल्प पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है- सार्वजनिक सुविधाओं एवं परिसंपतियों को बेहतर एवं स्वच्छ बनाना तथा नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना। उन्होंने कहा कि अभियान के दो प्रमुख अवयव हैं। पहला, पूर्व से अवस्थित परिसंपतियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मती, जिसे हर हाल में 30 नवम्बर तक पूर्ण किया जाना है। हमारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से आग्रह है कि इसे दीपावली के पहले ही पूर्ण कर लें। दूसरा, नई आधारभूत संरचना एवं परिसंपतियों का निर्माण जिसे 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिये सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के प्रतिनिधियों का सहयोग लें। छोटी-छोटी चीजों पर गौर करें और उसका सफल क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर होनेवाले कार्यक्रम में इस अभियान के अवयवों को शामिल कर बेहतर ढंग से कार्यों को संपादित करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी 'कायाकल्प' पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। योजनाओं की प्रगति, अब तक हुए कार्य, पूर्ण हो चुकी योजनाओं सहित अन्य आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर दर्ज रहेंगी। कायाकल्प पोर्टल के साथ-साथ कायाकल्प मोबाइल ऐप के माध्यम से भी योजनाओं के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। कायाकल्प पोर्टल के द्वारा योजनाओं की प्रगति की निगरानी करना आसान होगा तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अभियान का मकसद है। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत छोटी-छोटी योजनाओं के माध्यम से समाज को जोड़ना तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जहां आम लोगों को दिक्कत हो रही है अथवा इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने की आवश्यकता है, वहीं आवश्यकतानुसार कार्य कराना इस अभियान का उद्देश्य है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 नवंबर तक किसी भी हाल में पंचायत स्तर पर सभी छोटे-छोटे विकास कार्यों को पूर्ण किया जाए। विद्यालयों की रंगाई-पुताई, जहां आवश्यक हो वहां सामुदायिक भवनों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर छात्रावास, कर्पूरी ठाकुर छात्रावास सहित अन्य छात्रावासों में आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण करें। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में बचे हुए छोटे-छोटे कार्यों को भी 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करें। मंत्रीगण इसकी मॉनिटरिंग करें। कार्यक्रम को सफल बनाना है, इसमें लोकल स्तर पर पूर्ण सहयोग लें। मेरी शुभकामना है कि आपलोग पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान के सफल होने से छोटे-छोटे कार्यों का निष्पादन होगा और लोगसंतुष्ट होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एच०आर० श्रीनिवास ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के० सेंथिल कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एच०आर० श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री विनोद सिंह गुंजियाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पंचायती राज विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अनिमेष परासर, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा, शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी जुड़े थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री', सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!
    Next Article
    नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment