Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

    4 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।’’ गहलोत ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अब यह पुलिस तंत्र बन चुका है।राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक विपक्षी दलों को पुलिस और सरकारी एजेंसियों के जरिए कुचला जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को आज करीब बीस साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाया गया और फिर कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया। गहलोत ने पूछा कि अगर सच में कोई जुर्म हुआ था तो पुलिस की नींद बीस साल बाद आज ही क्यों खुली?राजस्थान में 309 नगर निकायों में अध्यक्षीय पद को लेकर जारी प्रक्रिया की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनावों में भाजपा सरकार ने पुलिस का जो दुरुपयोग किया, वह तो इतिहास में दर्ज हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र नहीं, भय और दमन का राज है, देश की जनता सब देख रही है। हमें विश्वास है कि समय आने पर करारा जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य
    Next Article
    असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment