Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM वाराणसी से करेंगे 'शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ:8 लाख लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईयां होंगे लाभार्थी

    5 hours ago

    2

    0

    UP में अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिक्षक व शिक्षामित्र आदि को साधने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पिछले साल शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी में इस मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। योजना के माध्यम से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक विभाग के करीब 8 लाख से अधिक लाभार्थियों ने पोर्टल पर अपनी डिटेल्स दर्ज कराई है। शिक्षकों से लिया जा रहा है ऑनलाइन विवरण साचीज की CEO अर्चना वर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रभावी और पारदर्शी संचालन के लिए डिजिटल व्यवस्था को अपनाया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों का विवरण संकलित करने के लिए ऑनलाइन डेटा संग्रह पोर्टल विकसित किया गया। पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों का पंजीकरण, सत्यापन और अनुमोदन डिजिटल प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं। लाभार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा किया जाएगा। इसके बाद BSA अंतिम अनुमोदन प्रदान करेंगे। BSA स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद लाभार्थियों का डेटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के बेनिफिशरी एडेंटिफिकेशन सिस्टम पोर्टल से एकीकृत किया जाएगा। इसके पश्चात लाभार्थी आधार आधारित ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर अपना डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए शुरू हुआ पोर्टल शुरू माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों के लिए भी डेटा संग्रह पोर्टल 3 जुलाई से संचालित कर दिया गया है। पोर्टल पर शिक्षक अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज करेंगे। उनके आवेदन का सत्यापन संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद DIOS अंतिम अनुमोदन देंगे। अनुमोदन के बाद लाभार्थियों का डेटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को भेजा जाएगा। आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी होने के बाद शिक्षक अपना कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साचीज सीईओ ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत लाभार्थियों को वही सभी सुविधाएं और उपचार संबंधी लाभ प्राप्त होंगे, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध हैं। इसके साथ ही वे देशभर में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों एवं कार्मिकों के लिए भी शीघ्र ही अलग डेटा संग्रह पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी भी अपना विवरण ऑनलाइन दर्ज कर योजना से जुड़ सकेंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल पर भरना होगा खुद का व परिवार का विवरण BSA भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वाराणसी से आठ जुलाई को इसका योजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस योजना से जुड़ने के लिए cmtcts.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। शिक्षक या संबंधित कर्मचारी खुद का और परिवार का विवरण भर सकते हैं। बीएसए की ओर से यह भी बताया गया है कि पोर्टल पर विवरण भरते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि अपना या परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण आधार कार्ड से ही मिलता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बॉयफ्रेंड के साथ भागी 4 बच्चों की मां:पति बोला- तीसरी बार भागी है, बच्चों की जिम्मेदारी हमें संभालनी पड़ रही
    Next Article
    Dhamaal 4: कॉमेडी के नाम पर ये क्या परोस रही थी 'धमाल 4'? सेंसर बोर्ड ने लगा दी क्लास, जानिए फिल्म में क्या-क्या किए बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment