Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल में:करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान करेंगे शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के तीन शहरों बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे बुलंदशहर को 574.56 करोड़ रुपये की 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 24 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की शुरुआत भी करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उपकरण वितरित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वह बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बच्चों के अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज और विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। 20 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास मुख्यमंत्री बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 20 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, अमृत 2.0 पेयजल पुनर्गठन योजना, पुलिस लाइन में महिला एवं पुरुष बैरकों का निर्माण, कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 2.0 के तहत एसटीपी एवं को-ट्रीटमेंट कार्य, राजकीय आईटीआई में कार्यशाला निर्माण, गौसंरक्षण केंद्र की स्थापना सहित सात नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। 24 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री 24 पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंठा की बाउंड्री वॉल, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बदनौरा के ट्रांजिट हॉस्टल, यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऑल वेदर स्विमिंग पूल का सुदृढ़ीकरण और 100 बेड क्षमता वाले वर्किंग वीमेन हॉस्टल का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में विद्युत फीडर की स्थापना तथा चामड़ कॉलोनी से गुलावठी रोड तक सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे विकास कार्य भी जनता को समर्पित किए जाएंगे। लाभार्थियों को सौंपेंगे स्वीकृति पत्र और उपकरण कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत चयनित युवाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सिरेमिक टूलकिट, थर्मल प्रिंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक से जुड़े लाभार्थियों को भी उपकरण और स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी अमरोहा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। अंत में संभल में भी विकास परियोजनाओं की सौगात करेंगे। बुलंदशहर की तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    भांजे की हत्या के बाद बहन ने भी तोड़ा दम:बदायूं में फरार मामा की तलाश में पुलिस की दबिश, मामा ने बहन और भांजे को मारी थी गोली
    Next Article
    फिरोजाबाद में कोबरा ने सपेरे को डसा:जिला अस्पताल में भर्ती; गांव में सांप पकड़ने पहुंचा था वसीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment