Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में कोबरा ने सपेरे को डसा:जिला अस्पताल में भर्ती; गांव में सांप पकड़ने पहुंचा था वसीर

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के जरोली कलां गांव में सांप पकड़ने गए एक सपेरे को कोबरा प्रजाति की नागिन ने डस लिया। घटना शुक्रवार रात की है। सांप के काटते ही सपेरे की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। जरोली कलां निवासी 50 वर्षीय वसीर पुत्र मौलाबक्स को शुक्रवार रात गांव के कन्हैयालाल के घर जहरीला सांप निकलने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों की मदद के लिए वसीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही सांप को पकड़ने का प्रयास किया, तभी कोबरा प्रजाति की नागिन ने उनके हाथ के अंगूठे पर डस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए वसीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया और फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीढ़ियों से करते हैं सांप पकड़ने का काम घायल वसीर ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से जहरीले सांप पकड़ने का काम करता है। गांवों और आसपास के क्षेत्रों में सांप निकलने की सूचना मिलने पर वे लोगों की मदद के लिए पहुंचते हैं। हालांकि इस बार कोबरा को पकड़ने के दौरान वे खुद उसकी चपेट में आ गए। गांव में दिनभर रही घटना की चर्चा सपेरे के सांप के डसने की घटना के बाद जरोली कलां गांव में दिनभर इसकी चर्चा होती रही। ग्रामीण वसीर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल में:करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान करेंगे शुरू
    Next Article
    'कांवड़ यात्रा में तेज डीजे और फूहड़ गानों से बचें':बरेली में धर्म सभा में संत बोले- देव स्वरूप बनकर सड़क पर नृत्य न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment