Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी बोले- 'बबुआ' दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे:हथकरघा दिवस पर अखिलेश यादव को घेरा, कहा- सपा ने यूपी के विकास को रोका

    13 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2017 से पहले प्रदेश की सत्ता संभालने वालों के पास विकास का कोई विजन ही नहीं था। जब सत्ता में बैठे लोगों की रुचि काम में नहीं होगी, तो राज्य का बुरा हाल होना तय था। इसी गैर-जिम्मेदारी के कारण पहले प्रदेश महीनों कर्फ्यू और दंगों की आग में जलता था। इंसेफेलाइटिस और डेंगू जैसी बीमारियों से मासूम बच्चों की मौतें होती थीं। सपा मुखिया का नाम लिए बिना CM योगी ने उन पर तंज कसते हुए कहा- कुछ लोगों के साथ जीवन में जो शब्द जुड़ जाता है, वे उससे पीछा नहीं छुड़ा सकते। कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और शाम 7 बजे महफिल जम जाती थी... तो फिर वे प्रदेश के विकास के बारे में कहां से सोचते?' 2017 से पहले वोटबैंक की राजनीति ने बिगाड़े हालात मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश और 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने से पहले भी कारीगरों के विकास के काम हो सकते थे, लेकिन इसके लिए सोच और विजन की जरूरत होती है। उन्होंने सपा सरकार की तीन कमियां गिनाईं- 1. शिक्षा की बदहाली : पहले बेसिक स्कूलों के बुरे हाल थे। न पीने के पानी का इंतजाम था और न टॉयलेट। आज स्कूलों में बैग, यूनिफॉर्म और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी के 'निपुण भारत अभियान' को जमीन पर उतारा जा रहा है। 2. सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर : 2017 से पहले प्रदेश में न बिजली थी, न सड़कें और न कानून-व्यवस्था। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। जब बाजार वीरान रहेंगे, तो उसका असर हर कारीगर, महिला और युवा पर पड़ता है। 3. लूट और असुरक्षा : पिछली सरकारों में विकास कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं थी, बस खानदान में लूट की होड़ मची रहती थी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वे खुद खतरा बने हुए थे। हथकरघा और हस्तशिल्प को कैसे मिली नई पहचान? CM योगी ने बताया कि हथकरघा और पावरलूम उद्योग यूपी की महान विरासत हैं। इससे करीब 30 लाख लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है, जिनमें 70% महिलाएं काम करती हैं। सरकार ने पिछले साल 40 हजार हस्तशिल्पियों को ₹109 करोड़ की बिजली सुविधा उपलब्ध कराई। 2017 से पहले भदोही का कालीन क्लस्टर लगभग मृतप्राय हो चुका था। आज वहां से करोड़ों रुपये का एक्सपोर्ट दुनिया के बाजारों में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पहल करके देश की नई संसद भवन में भदोही के कालीन बिछवाए। जब हम अपने कारीगरों के पसीने की कद्र करेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे, तो देश का पैसा देश में रहेगा और समृद्धि सीधे हस्तशिल्पियों के घर पहुँचेगी। ‘मुख्यमंत्री और मंत्रियों को फील्ड में उतरना पड़ता है’ CM योगी ने अंत में कहा कि प्रदेश का बदलाव तब संभव होता है जब मुख्यमंत्री खुद समय निकालकर हर जिले का दौरा करे और मंत्री ग्राउंड ज़ीरो पर जाएं। हमारी सरकार में हर योजना बिना किसी भेदभाव और वोटबैंक की राजनीति के सीधे जनता तक पहुंच रही है। --------------- ये भी पढ़ें- विधायक उमाशंकर का 4 साल पुराना VIDEO:विधानसभा में खड़े हुए, सपा विधायक हंसे तो बोले- बसपा न होती तो आप यहां न होते बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। मौत के बाद उनका 4 साल पुराना वीडियो वायरल है। बात 2022 की है। तब उमाशंकर सिंह बसपा के अकेले विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। संख्या बल कम होने पर समाजवादी पार्टी के विधायक उन पर हंसने लगे। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अंतिम सफर पर:अंतिम यात्रा में 20 हजार लोग पहुंचे, ‘अमर रहें’ के नारे लगा रहे
    Next Article
    1 हजार कीलों वाली कांवड़:6 पहिए लगे, दण्डवत करते हुए निकले 4 कांवड़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment