Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अंतिम सफर पर:अंतिम यात्रा में 20 हजार लोग पहुंचे, ‘अमर रहें’ के नारे लगा रहे

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अंतिम सफर पर हैं। उनकी अंतिम यात्रा में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। लोग 'उमाशंकर सिंह अमर रहें' के नारे लगा रहे हैं। पैतृक गांव खनवर से करीब 45 किमी दूर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे प्रिंस युकेश उन्हें मुखाग्नि देंगे। इससे पहले पैतृक गांव खनवर में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके समधी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। वह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे, लेकिन बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच चुकी थी। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मायावती भावुक नजर आईं। देर रात पार्थिव शरीर लखनऊ से बलिया लाया गया। करीब 400 वाहनों का काफिला साथ चला। रात में भी अंतिम दर्शन के लिए 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटे प्रिंस युकेश हैं। यामिनी की शादी 2019 में और युकेश की शादी 2024 में हुई थी। युकेश की पत्नी कनिका सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी हैं। इस शादी में बसपा प्रमुख मायावती भी शामिल हुई थीं। पुष्पा सिंह, उमाशंकर सिंह की कंपनी सी.एस. इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि प्रिंस युकेश कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। 3 तस्वीरें देखिए- उमाशंकर सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कांवड़ियों के लिए हाईटेक शिविर:1 घंटे में 900 रोटियां बना रहीं ऑटोमैटिक मशीन, 24 घंटे मेडिकल की सुविधा
    Next Article
    CM योगी बोले- 'बबुआ' दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे:हथकरघा दिवस पर अखिलेश यादव को घेरा, कहा- सपा ने यूपी के विकास को रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment