Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM युवा उद्यमी योजना में बड़ा बदलाव:आवेदन से पहले 30 मिनट की ट्रेनिंग अनिवार्य, अयोध्या को 2200 युवाओं का मिला लक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आवेदन करने वाले युवाओं के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवेदकों को 30 मिनट का रिकॉर्डेड वीडियो देखना होगा। इस वीडियो में योजना की जानकारी, ऋण प्रक्रिया और व्यवसाय शुरू करने की गाइडलाइन शामिल होगी। वीडियो देखने के बाद ही आवेदन सबमिट हो पाएगा। शासन ने बैंक स्तर पर आवेदनों को सीधे अस्वीकृत करने पर रोक लगा दी है। अब यदि किसी आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो बैंक उसे उपायुक्त उद्योग को वापस भेजेंगे। संबंधित अधिकारी 48 घंटे के भीतर उन कमियों को पूरा कर आवेदन को दोबारा बैंक को भेजेंगे। इस प्रक्रिया से युवाओं को बार-बार आवेदन करने की परेशानी से राहत मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अयोध्या जिले को 2200 युवाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य मिला है। इसमें मिल्कीपुर, अमानीगंज, सोहावल, रुदौली और मवई सहित सभी ब्लॉक क्षेत्रों के युवा शामिल होंगे। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक से ऋण स्वीकृति के बाद पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण भी अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था पोर्टल पर लागू हो चुकी है। इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ योजना, प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन और विपणन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शंकाओं के समाधान के लिए एक लाइव इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया जाएगा। आवेदकों को पोर्टल के माध्यम से उनके जनपद के अनुसार प्रशिक्षण देने वाली संस्था स्वतः आवंटित हो जाएगी। उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। आवेदन और ऋण वितरण की व्यवस्था में भी संशोधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब बैंक स्तर पर आवेदन सीधे अस्वीकृत नहीं होंगे, जिससे अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोले में बेटी को लेकर काम पर जाती मां:अयोध्या में दिखी ममता और मजबूरी की तस्वीर, पति के घायल होने पर संभाली जिम्मेदारी
    Next Article
    लखनऊ में पराग फैक्ट्री में श्रमिकों का सम्मान:बोले मंत्री- वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की नींव हैं मजदूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment