Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोले में बेटी को लेकर काम पर जाती मां:अयोध्या में दिखी ममता और मजबूरी की तस्वीर, पति के घायल होने पर संभाली जिम्मेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में एक मां की ममता और मजबूरी की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला अपनी एक साल की बेटी को झोले में बैठाकर घर-घर काम करने जाती है। आमतौर पर मां अपने बच्चे को गोद में लेकर चलती है, लेकिन इस महिला की परिस्थिति कुछ अलग है। बताया जा रहा है कि महिला शहर के कई घरों में साफ-सफाई का काम करती है। वह अपनी बच्ची को घर पर छोड़ने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसे झोले में बैठाकर अपने साथ ले जाती है। खास बात यह है कि बच्ची पिछले करीब एक साल से इसी तरह मां के साथ हर जगह जा रही है। महिला ने बताया- राजस्थान के बीकानेर में मेरी शादी हुई है। फतेहगंज में मेरा मायका है। मैं वहां ही रहती हूं। मेरे हसबैंड चेन्नई में रहते हैं। मैं स्टेशन से आ रही थी। धूप बहुत थी। तो मेरी बच्ची पैदल चल नहीं रही थी। और मेरी गोदी में इसलिए नहीं आती है कि मम्मी को परेशानी न हो। इसलिए वो झोले में मेरे साथ चलती है। इसके पापा को 23 अगस्त 2024 को चोट लग गई थी। जब से पति को चोट लग गई है, तब से मैं अपना, अपने पति और बच्चे का ख्याल रखती हूं। मैं साफ-सफाई का काम करती हूं। पति के घायल हो जाने के बाद घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर आ गई। परिवार चलाने के लिए उसे मजबूरी में काम करना पड़ रहा है और बच्ची की देखभाल भी साथ-साथ करनी पड़ती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या मामले में कब्र से निकाला शव:मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    CM युवा उद्यमी योजना में बड़ा बदलाव:आवेदन से पहले 30 मिनट की ट्रेनिंग अनिवार्य, अयोध्या को 2200 युवाओं का मिला लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment