Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव:आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत, दमकल कर्मियों ने वाल्व बंद कर टाली बड़ी दुर्घटना

    19 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोगापुर के शनिवार देर शाम अवध कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक से अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू उपाध्याय और प्रभारी राधेश्याम दुबे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग ऑपरेट से ब्रिटिंग अल्परेट्स का उपयोग करते हुए रिसाव वाले वाल्व को सुरक्षित रूप से बंद कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। गैस के प्रभाव से पूरे कोल्ड स्टोरेज परिसर में अफरा-तफरी फैल गई थी। कर्मचारियों और आसपास के लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई और कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, यदि समय रहते रिसाव पर काबू नहीं पाया जाता तो लगभग 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में गंभीर प्रभाव पड़ सकता था। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा मानकों की जांच के साथ राहत कार्य जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CNG प्लांट के चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:खाना खाने जाते समय गन्ना ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आया
    Next Article
    मऊ में रिश्वत लेते पेशकार का VIDEO:प्रभारी मंत्री ने लिया संज्ञान, DM से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment