Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress का 2029 Lok Sabha Election में पूरे देश से सफाया होगा: Mohan Yadav

    40 minutes ago

    1

    0

    जबलपुर, दो नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश के 80 प्रतिशत हिस्से से पार्टी का सफाया हो चुका है और बाकी 20 प्रतिशत हिस्से से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा। यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है।इसी के तहत मुख्यमंत्री यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार में आयोजित ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा में हिस्सा लिया। यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वह न्याय की बात करते हैं, जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला नहीं माना था और सत्ता में बने रहने के लिए देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस अब देश की सत्ता संभालने के योग्य नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में देश के 80 प्रतिशत हिस्से से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। बाकी 20 प्रतिशत हिस्से में जहां कांग्रेस का थोड़ा-बहुत जनाधार बचा है, वहां से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा।’’ उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देश के नेतृत्व को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल कितने भी षड्यंत्र कर लें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और वह आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपनी साख खो चुके हैं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने और अराजकता फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता आगे आए।’’ इस अवसर पर खंडेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर कराया गया था। उन्होंने कहा कि मतपत्रों से होने वाले चुनावों में भी हारने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दुनिया में सबसे अधिक चुनाव हारने वाले नेता बन गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhupesh Baghel बोले, पिछली सरकार ने सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मांगा था Lookout Circular
    Next Article
    Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment