Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress के वरिष्ठ नेता Jose Kuttiani का 87 वर्ष की आयु में निधन

    13 hours ago

    1

    0

    इडुक्की (केरलम), सात सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जोस कुट्टियानी का सोमवार को कोलेनचेरी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कुट्टियानी 87 वर्ष के थे। कुट्टियानी ने छह दशक पहले कांग्रेस के छात्र संगठन केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। जिला बनने के बाद वह इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी के पहले अध्यक्ष बने थे।उन्होंने 1980 और 1982 के विधानसभा चुनावों में इडुक्की क्षेत्र से चुनाव जीता था। स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले कुट्टियानी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भी रहे। उन्होंने 1982 से 1984 तक याचिका समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा वह सहकारिता क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह नयी दिल्ली स्थित नेशनल कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्वाचित निदेशक और अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने ‘नेफेड’ के उपाध्यक्ष तथा ‘इफको’ के निदेशक के रूप में भी सेवाएं दीं।पार्टी नेताओं ने कहा कि इडुक्की में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। विपक्ष के नेता पिनराई विजयन और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कुट्टियानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जोसेफ ने कहा कि कुट्टियानी ने इडुक्की में कांग्रेस आंदोलन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा, “संगठन के क्षेत्र में और एक जनसेवक के रूप में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।” जोसेफ ने कहा कि छात्र जीवन से ही उनके कुट्टियानी के साथ मधुर संबंध थे। उन्होंने कहा, “जोस कुट्टियानी का निधन कांग्रेस आंदोलन और इडुक्की के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, LAC वार्ता और चुनाव आयोग का फैसला
    Next Article
    Maharashtra Governor के फर्जी लेटरहेड से Railway टिकट रैकेट चलाने वाले भाइयों की जमानत खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment