Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress में सिर्फ गांधी परिवार मायने रखता है, आम लोग नहीं: Kangana Ranaut

    1 hour from now

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य कंगना रनौत ने गांधी परिवार पर शनिवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मायने रखते हैं, जबकि आम नागरिकों के अधिकारों को अनदेखा कर दिया जाता है। रनौत ने चैलचौक स्थित अभिलाषी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ आंदोलन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ने विशेषकर महिलाओं के अधिकारों सहित संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अनादर किया है।रनौत ने कहा कि भाजपा का संकल्प स्पष्ट है, महिलाओं के अधिकारों में देरी नहीं की जा सकती, और देश में महिला आरक्षण विधेयक निश्चित रूप से लागू किया जाएगा। सांसद ने कार्यक्रम के दौरान संविधान की गरिमा, इसके मूल आदर्शों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।रनौत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने न केवल संविधान निर्माता आंबेडकर को सामाजिक भेदभाव का शिकार बनाया, बल्कि उनके योगदान को कमतर करने और 1950 में लाए गए ‘हिंदू संहिता अधिनियम’ से महिलाओं के अधिकारों के लिए आधार तैयार किये जाने के बावजूद उसकी प्रगति में बाधा डालने का काम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने विधायिका और मंत्रिमंडल में महिलाओं के लिए मांगा 50 फीसदी आरक्षण
    Next Article
    2024 चुनाव पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें Rahul Gandhi, Ravi Shankar Prasad की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment