Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress MLA Bhushan Bara केस और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

    3 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले और नाबालिग लड़की के अपहरण तथा विधायक के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए उस पर दबाव डालने के आरोप में एक कंटेंट क्रिएटर की गिरफ्तारी के मामले से निपटने के तरीके को लेकर झारखंड सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने शुक्रवार को झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया। कांग्रेस के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ 13 नवंबर को रांची के धुर्वा थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।इसके कुछ घंटे बाद, लड़की के दादा की शिकायत के आधार पर सिमडेगा जिले में कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती और एक अन्य व्यक्ति दिलीप तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने लड़की का अपहरण किया और विधायक बाड़ा के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए उस पर दबाव डाला। भारती को 25 नवंबर को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि तिर्की को 19 नवंबर को रांची जिले में जोन्हा जलप्रपात के पास एक जंगल से पकड़ा गया।झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को जारी नोटिस में एनएचआरसी ने कहा कि उसने झारखंड में एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ 14 वर्षीय आदिवासी लड़की की शिकायत से जुड़े कथित पॉक्सो मामले और इस मामले की खबर देने वाले एक स्थानीय पत्रकार की बाद में हुई गिरफ्तारी से संबंधित शिकायत का संज्ञान लिया है। आयोग ने 26 नवंबर को मिली एक शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि पॉक्सो मामले की जांच को लेकर चिंता जताई गई है। आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कथित तौर पर एक स्थानीय समाचार संगठन के कार्यालय पर छापा मारा गया, पत्रकारिता से जुड़े उपकरण जब्त किए गए और नाबालिग से संबंधित आरोपों के आधार पर पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया।आयोग ने कहा, ‘‘शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़िता के मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होते हैं।’’ आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिस हिरासत में कथित तौर पर की गई बर्बरता बेहद गंभीर और गहरी चिंता का विषय है।’’ रांची प्रेस क्लब ने भी शुक्रवार को इस मुद्दे पर बैठक की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चिंता जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand में कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
    Next Article
    संसद सत्र से पहले Shiv Sena UBT ने सांसदों को जारी किया Whip, 29 नवंबर को दिल्ली में बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment