Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress MP Bimol Akoijam लड़ेंगे Manipur विधानसभा चुनाव, कीसमथोंग सीट से लड़ेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने घोषणा की है कि वह अगले साल मणिपुर में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अकोइजाम ने रविवार रात अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ओ इबोबी सिंह के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात पर चर्चा की कि कांग्रेस की सरकार कैसे बनाई जाए और राज्य को भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों से कैसे बचाया जाए।इस चर्चा के बाद यह तय किया गया कि मैं कीसमथोंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।’’ अकोइजाम ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे कांग्रेस को वोट दें और सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं, ताकि कांग्रेस को बहुमत मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का हिस्सा बनकर हमें राज्य के भविष्य की दिशा बदलने का अवसर मिलेगा। इसके तहत विभिन्न समुदायों के बीच शांति स्थापित करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।’’ मणिपुर में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर रहे अकोइजाम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद नौ अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। इनर मणिपुर से सांसद अकोइजाम ने इसे जानबूझकर निशाना बनाने की कार्रवाई करार दिया।उनका आरोप है कि उन्हें जांच समिति के निष्कर्षों पर अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thane में Chhath Puja के दौरान झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत
    Next Article
    गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment