Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

    21 minutes from now

    2

    0

    लखनऊ, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ कथित अपराधों को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित प्रदेश बन गया है। मिश्रा ने एक बयान में दावा किया कि पिछले एक सप्ताह में बुलंदशहर, बस्ती, बांदा, सोनभद्र, कौशाम्बी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और लखनऊ में नाबालिगों से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के कई मामले सामने आए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनभद्र में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना नाबालिगों के खिलाफ अपराध के गंभीर परिणामों को दर्शाती है।उन्होंने ललितपुर में पांच वर्षीय बच्ची और प्रयागराज में 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोपों का भी जिक्र किया। आराधना ने कहा कि सवाल केवल इन घटनाओं का नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था का है। उनके मुताबिक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक वर्ष में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 66,381 मामले दर्ज हुए, यानी रोजाना औसतन करीब 182 मामले।उन्होंने कहा कि इसी अवधि में दुष्कर्म के 3,516 और हत्या के 3,206 मामले दर्ज किए गए। मिश्रा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी 30 सितंबर को एक आपराधिक मामले की जांच में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत की टिप्पणियों के बावजूद प्रदेश सरकार की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, जब स्कूल से घर लौटती बच्चियां, पांच और 10 साल की बच्चियां तथा नाबालिग छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार हाथ पर हाथ रखकर क्यों बैठी है? मिश्रा ने कहा कि बेटियां डर में नहीं, सम्मान और सुरक्षा के साथ जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार बेटियों को स्कूल, सड़क और घर में सुरक्षा नहीं दे सकती, उसे जनता सत्ता से हटा देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडिशा के जाजपुर में BJD पदयात्रा पर हमला, पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
    Next Article
    Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment