Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch

    12 minutes from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली आबकारी विभाग ब्रिटिश शराब पर सीमा शुल्क में कटौती लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कुछ प्रीमियम ‘स्कॉच व्हिस्की’ की कीमत 15 प्रतिशत तक घट सकती है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में कुछ लोकप्रिय स्कॉच की कीमत करीब 200 से 300 रुपये तक घट सकती है।पिछले साल भारत ने ब्रिटेन के साथ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ब्रिटिश शराब पर आयात शुल्क में कटौती की गई। व्यापार समझौते के तहत भारत ब्रिटेन की व्हिस्की और ‘जिन’ पर शुल्क को 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत करेगा और समझौते के 10वें वर्ष में इसे और घटाकर 40 प्रतिशत कर देगा। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला नीतिगत मामला होने के कारण इसमें कुछ समय लगने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल विभाग में पूर्णकालिक आबकारी आयुक्त नहीं है और यह पद रिक्त है।फिलहाल इस पद का अतिरिक्त प्रभार नयी दिल्ली के जिलाधिकारी के पास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित
    Next Article
    Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment